Description
कार्तिक शुक्ल नवमी – अक्षय नवमी युगादि तिथि है, इस दिन द्वापर युग का शुभारंभ हुआ था। इसी कारण इस दिन का किया हुआ समस्त पुण्य अक्षय हो जाता है। इस तिथि को धात्री व कुष्मांड नवमी भी कहते हैं। धात्री अर्थात् आंवला , आंवला वृक्ष के जड़ में समस्त देवता तथा तना व शिखर में साक्षात् शिवजी तथा नारायण रहते हैं, इनका चिंतन भी अनेक पुण्य प्रदान करता है , वहीं अक्षय नवमी के दिन इनका पूजन, इनका स्पर्श, इनके छांव में बैठकर जप ,पाठ, हवन व भोजन तथा योग्य व्यक्ति को दान अनंत अक्षय पुण्य देता है। आंवला को अमृतफल भी कहा जाता है, इस दिन वृक्ष के नीचे गिरे हुये आंवला का प्रसाद रुप में सेवन अनेक रोगों का शमन कर शरीर को स्वस्थ कर देता है। आंवला के वृक्ष के पत्तियों से भगवान नारायण/शिव/ भगवती का अर्चन किया जाये तो स्वर्ण अर्चन का फल प्राप्त होता है लेकिन स्कन्द पुराण अनुसार दशमी से चतुर्दशी तक ही यह करना चाहिए उसके पहले या बाद निषेध है।
कुष्मांड अर्थात् सफेद पेठा। इसको काट कर इसमें दक्षिणा रखकर दान करने की महिमा है इस दिन। यह दान महादरिद्र भी सामर्थ्य अनुसार करे तो राजा जैसा सौभाग्य शीघ्र ही भगवती प्रदान करती हैं।
इसी नवमी को होता है जगद्धात्री पूजा। भगवती दुर्गा का एक स्वरुप जिन्होंने करिन्द्रासुर का वध किया था। बंगाल के क्षेत्र में यह प्रसिद्ध पूजन है।
इस दिन साधक साधिका जहां भी हों, अगर संभव हो तो आंवला वृक्ष का पूजन कर उसके नीचे जप पाठ हवन व दान करें।
अक्षय नवमी को महा संपदा प्राप्ति हेतु निम्न विधान प्रत्येक सनातनियों को करना चाहिए।
1. इस दिन सूर्योदय पूर्व स्नान करके। पितरों के निमित्त तर्पण करना चाहिए। अगर पितृ तर्पण ना आता हो तो एक तांबा के लोटा में गंगाजल, गाय का दुध,अक्षत, जौ, काला तिल, सफेद चंदन मिलाकर, उस लोटा को हाथ में लेकर श्री नारायण के 108 नामों का पाठ करें तथा आंवला के जड़ में अथवा दक्षिण दिशा में मुख करके किसी शुद्ध स्थान अथवा देववृक्ष के जड़ यथा तुलसी/पीपल/वट में वह जल अपने कुल पितरों के निमित्त श्री विष्णवे नमः बोलते हुए अर्पित कर दें।
2. इसके अनंतर अपना नित्य संध्या पूजन करें तथा इस दिन भगवान नारायण शिवजी व भगवती का दुध व सुगंधित जल से अभिषेक करके सुगंधित इत्र लेपन करके नूतन वस्त्र अर्पित करें। आंवला की माला बनाकर तीनों को या अपने आराध्य को अवश्य अर्पित करें
3. 27 आंवला का दीपदान प्रातः अथवा संध्या काल में करें। संध्या काल करें तो अति उत्तम।
4. आंवला वृक्ष हों तो वहां जाकर उनका पूजन, छांव में बैठकर जप, पाठ, हवन व दान जो संभव हो करें तथा वहीं प्रसाद आदि ग्रहण करें
5. इस दिन विशेष रुप से भगवती इन्द्रकृत महालक्ष्मी अष्टकम् का 108 जप करके महालक्ष्मी अष्टकम् के प्रत्येक श्लोक व महालक्ष्मी के 108 नाम से हवन कीजिए
6. संध्या काल में 5 नारियल/ 5 बेल / 27 आंवला जो संभव हो उसमें गाय का घी व लाल वर्तिका (बात्ती) डालकर भगवती महालक्ष्मी की कृपा से सुख , अक्षय लक्ष्मी व धर्मयुक्त बुद्धि की याचना करते हुए दीपदान करें।
7. इस दिन दान में आप जो संभव हो आपके लिये वह अवश्य करें यथा – गर्म वस्त्र, अन्न, पका हुआ अन्न, आंवला , कुष्मांड में दक्षिणा छुपाकर, कंबल , फल आदि
जिनके घर में प्रबल पितृदोष हो, अभिचार हो जिसके कारण किसी का शरीर चर्म रोग, लकवा, मानसिक पागलपन आदि का शिकार हो चुका हो तो उस व्यक्ति को संभव हो तो आंवला वृक्ष के नीचे बैठाकर , आप वहां भगवान महामृत्युंजय के 108 नामों का पाठ जप हवन करें या करवायें तथा उस व्यक्ति को आंवला युक्त प्रसाद वहीं खिलायें। हवन नवग्रह लकड़ी, गाय गोबर के उपले पर गाय के घी से करवायें। एक साधक / ब्राह्मण भी करे इस दिन तो अवश्य स्वास्थ्य लाभ का मार्ग बने। साथ ही पितरों के कोप शांति हेतु आंवला के जड़ में पितृ तर्पण भी कीजिए अथवा प्रतिनिधि ब्राह्मण से करवाईये। इस युगादि तिथि का लाभ अवश्य लिजिए।
इस वर्ष यह 18 नवंबर बुधवार को हो। आशा है मेरे परिवार के आप सभी भाई बंधु भगिनी माता मित्र आदि इससे लाभ लेंगे व मुझे भी आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
हम सभी के द्वारा काशी व विंध्य पर्वत पर आपके निमित्त दो नवचंडी का आयोजन हो रहा है। दोनों जगह संपुट नवचंडी विशेष अलग अलग मंत्रों से अभिचार नाश, स्वास्थ्य लाभ तथा अक्षय लक्ष्मी प्राप्ति हेतु होगा।
साथ ही आंवला वृक्ष का वृहद पूजन, वहीं नवचंडी संपुट पाठ विंध्य पर्वत पर, हवन, दान यह करोड़ों गुना अक्षय फल प्रदान करने वाला हो जायेगा।
भगवती का वृहद मंडल पूजन,बलि हवन व धात्री से उनका श्रृंगार।
इसका अवश्य लाभ लिजिए। अनुष्ठान उपरांत प्रसाद आपको यथाशीघ्र भेजा जायेगा।
नमश्चण्डिकायै 🙏🏻❤️

Reviews
There are no reviews yet.