Description
श्री अष्टलक्ष्मी बगला-मंदार तंत्रोक्त अनुष्ठानम् – भगवती महाविद्या बगलामुखी के मंदार महाविद्या संपूर्ण तंत्रात्मक सपर्या के साथ साथ मंदार संपुट चण्डी अनुष्ठान व अष्टलक्ष्मी याग व हवनात्मक प्रयोग। असाध्य कार्यों के सिद्धी हेतु भगवती महाविद्या बगला के मंदार कल्प का आश्रय सर्वोत्तम होता है। जहां मंदार महाविद्या संपूर्ण तंत्रात्मक सपर्या से मनोवांछित कार्य सिद्ध होंगे वहीं अष्टलक्ष्मी की उपस्थिति हर अकाट्य दारिद्रय विद्या व योगस्थ देवता आदि को नष्ट कर परिवार की सुरक्षा व अनुष्ठान के फल की वृद्धि करते हुए समस्त आठों संपदा यथा धन पुत्र स्वास्थ आदि प्रदान करेंगी। द्वितीय बार इसमें महायक्षिणी के यक्षिणी मंडल का तंत्रोक्त अर्चन कुबेर मंडल सहित अलग से किया जायेगा। यक्षराज कुबेर सहित तेरह प्रमुख यक्षमंडल व भगवती के महायक्षिणी मंडल दोनों का विशेष महत्व तंत्र क्षेत्र में है। अनुष्ठान उपरांत प्रसाद, मंदार विद्या कलश व एक विशेष तांत्रिक हरिद्रा माला आपको जायेगा। माला घर के देवी विग्रह- लक्ष्मी जी/ भगवती दुर्गा/काली किसी को भी धारण करवा सकतें हैं।
उपरोक्त प्रमुख अनुष्ठान याग के साथ संपूर्ण दीपावली पूजन यथा श्री गुरु मंडल, महागणपति 56 विनायक मंडल, श्री अष्टलक्ष्मी मंडल, महासरस्वती मंडल, यक्षराज कुबेर सहित धनवंतरी महामृत्युंजय वैद्यनाथ सहित भगवती कालिका योगिनी, गौमाता पूजन,देव दीपमालिका आदि का भी याग विशेष सम्मिलित रहेगा।


Reviews
There are no reviews yet.